गुरुवार, 15 नवंबर 2018

यातायात नियमों के प्रति सजग रहे बच्चे - थानाध्यक्ष असोथर


यातायात नियमों के प्रति सजग रहे बच्चे -  थानाध्यक्ष असोथर

फतेहपुर - असोथर कस्बे के असोथर पब्लिक स्कूल में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बच्चों से सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की जानकारी होना और उनका पालन करना जरूरी है।
उन्होंने बच्चों से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा।

असोथर पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा नवम्बर माह मनाया गया।
कमलेश कुमार पाल ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश हादसे जागरूकता की कमी से होते हैं।
नशे में गाड़ी चलाना और ओवर स्पीड भी दुर्घटना के प्रमुख कारणों में हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिनों नाबालिग भी तेज रफ्तार से दुपहिया चलाते देखे जाते हैं।
कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने बच्चों से नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त करने और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

उप निरीक्षक गोविंद सिंह चौहान ने भी बच्चों को नियम पालन को प्रेरित किया।
इसके बाद बस स्टैंड असोथर में बस ,ट्रक और टैक्सी चालकों को नशे से दूर रहने और ओवर लोडिंग से बचने को कहा गया।
उन्हें यातायात नियमों से संबंधित पंफलेट भी बांटे गए।

इस मौके पर असोथर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आदित्य अग्निहोत्री , महिला आरक्षी सुषमा देवी व अन्य विद्यालय स्टॉप उपस्थिति रहा ।

Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..