बुधवार, 6 सितंबर 2017

एक ऐसा पुल जिसके नीचे नदी तो ऊपर बहती है नहर

GAURAV SINGH Sub-Editor (ND News)
फतेहपुर –असोथर कस्बे से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह ऐतहासिक पुल ,eकई फिल्मो जैसे नशा एक बर्बादी का मंजर आदि के कुछ दृश्यो को भी इस मनोरम मनमोहक जगह पर फिल्माया गया है ..

जानकारी के अनुसार फतेहपुर । भारत देश हमेशा ही ऐतिहासिक स्मारकों का देश रहा है। चाहे ताजमहल हो या फिर लाल किला या फिर कुतुबमीनार। सभी स्मारक अपने आप में एक उत्कृष्ट निर्माण कला के नायाब नमूने हैं। ऐसा ही एक स्मारक उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के ग्राम असोथर क्षेत्र में बरैड़ा गांव स्थित में झाल का पुल है,
जो ब्रिटिश शासनकाल की उत्कृष्ट निर्माण कला का ऐतिहासिक उदाहरण है।
ऊपर रामगंगा कैनाल नहर, तो नीचे ससुरखदेरी नदी पुल के ऊपर बहती रामगंगा नहर और नीचे नदी की अविरल छटा देखते ही बनती है।
इतना ही नहीं दोनों नदियों के बीच बने पुल के बीचों-बीच बनी कोठरियां स्वयं में अनूठी हैं।
मैने तीन तस्वीरे दी हुयी है आप देख सकते है
ससुरखदेरी नदी से सौ फुट की ऊंचाई पर पुल का निर्माण इस तरह से किया गया कि ऊपर से रामगंगा कैनाल नहर की निकासी हुई।
नदी एवं नहर के बीचों-बीच लगभग 15 सुरंग मार्ग कोठरियों का निर्माण किया गया।
जिन्हें चोर कोठरियों के नाम से जाना जाता है। जगह-जगह सीढ़ियां बनाकर इन कोठरियों में उतरने के भी इन्तजामात किए गए हैं।
इस पुल को सिंचाई विभाग की ऐतिहासिक और उत्कर्ष संरचना माना जाता है।
चूंकि इतना पुराना पुल होने के बावजूद इसकी मजबूती आज भी बरकरार है।
१३० वर्ष पुराना है पुलबताया जाता है कि बिट्रिश काल का यह पुल लगभग 130 वर्ष पुराना है। इस पुल का निर्माण सन् 1885 में शुरू हुआ था। चार वर्ष में इसका निर्माण तत्कालीन मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग एनडब्लू पी एवं कर्नल डब्लू एएच ग्रेट हैंड के निर्देशन में पूरा हुआ..
मेरी जानकारी व इतिहास के जानकारों के मुताबिक असोथर कस्बा अंग्रेजी हुकूमत के दौरान स्थानीय मुख्यालय हुआ करता था।
जहां जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत एवं उसके नुमाइन्दे मय फौज के निवास करते थे।
इस इलाके में जलापूर्ति का एक मात्र साधन ससुरखदेरी नदी थी,
जिससे क्षेत्र के किसानों एवं अन्य लोगों को जलापूर्ति का अभाव रहता था। जलाभाव से पीड़ित लोगों की मांग पर ही अंग्रेजी हुकूमत ने यहां रामगंगा कैनाल नहर बनवाई थी ।
Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..