मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

फतेहपुर - ठंड से ठिठुर रहे नौनिहाल, कलेक्टर ने दी राहत, अब इस समय लगेगा स्कूल

फतेहपुर - ठंड से ठिठुर रहे नौनिहाल, कलेक्टर ने दी राहत, अब इस समय लगेगा स्कूल


Fatehpur - The navigation of cold, the collector gave the relief, now this time it will take the school


फतेहपुर - हाल के कुछ दिनों में मौसम काफी ठंडा हो गया। खासकर सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले नौनिहाल मुसीबत हैं। इसे देखते हुए फतेहपुर जिला प्रशासन ने स्कूल के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल में सुबह की क्लास 7 बजे की जगह 10 पर लगेगी। कलेक्टर का आदेश मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा।
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को कड़ाके की ठंड में 6 बजे से उठकर तैयार होना पड़ता है। उन्हें सुबह 7 बजे तक स्कूल पहुंचना होता है। कंपकंपाने वाली ठंड में बच्चों के लिए ये बेहद दुखदाई हो रहा था बच्चे तो बच्चे अभिभावक भी उन्हें तैयार करने और स्कूल तक छोडऩे में परेशान हो रहे थे। इस पर बच्चों के बीमार होने का खतरा अलग। कई बच्चे मौसमी बीमारी की गिरफ्त में भी आ रहे थे। इन सभी बातों को लेकर अभिवावक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के समय परिवर्तन की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने मिडिल और प्रायमरी स्कूल का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे। यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा। मौसम का मिजाज देखते हुए इसे आगे बढ़ाने, या विराम लगाने पर विचार किया जाएगा।

साल के पहले सप्ताह में ठंड ने दिखाए तेवर : 

उत्तर भारत से चलने वाली हवाओं ने प्रदेश को गिरफ्त में ले लिया है।
पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।
पिछले 48 घंटों में पारा 5 डिग्री तक गिरने से ठंड कंपकंपाने लगी है। साल के पहले सप्ताह में पारा 9 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है नार्थ इंडिया से चलने वाली हवाओं की रफ्तार ने तेजी दिखाई है, इसका असर है कि तापमान तेजी से गिर रहा है। मंगलवार को तापमान सुबह के समय 13 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन तेजी से चल रही हवा के कारण पारा 9 डिग्री से नीचे आ गया। आने वाले सप्ताह में पारा 7 पर आ सकता है। वहीं कई स्थानों में पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और तेज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
इसके असर से पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति रहेगी।

ठंड ने किया बच्चों का स्वास्थ्य खराब : 

सुबह 7 बजे स्कूल जाने घर से निकल रहे मिडिल और प्रायमरी स्कूल के बच्चों को मौसमी बीमारी से ग्रसित होना पड़ रहा था।
कहीं कोर्स में पिछड़ न जाएं इसलिए कई बच्चे बीमारी की हालत में भी स्कूल जाने के लिए मजबूर थे।

लगभग 50 हजार बच्चों को मिली राहत : सरकारी और प्राइवेट स्कूल मिलाकर प्रायमरी व मिडिल स्कूलों में अध्यनरत बच्चो की संख्या लगभग 50 हजार के आसपास है। कलेक्टर के आदेश से इतने बच्चों को राहत मिल सकेगी।

आदेश 31 जनवरी तक रहेगा प्रभावशील : 

ठंड तेजी से बढ़ रही है। सर्द हवाओं के चलते सुबह की पाली में मिडिल व प्रायमरी स्कूल के समय परिवर्तन पर विचार चल रहा था।
इधर अभिभावक संघ ने भी समय बदलने की मांग रखी। इन सब को देखते हुए कलेक्टर संजीव सिंह के आदेश के बाद स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है।
यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा।
सुबह के स्कूल 10 बजे से संचालित होंगे।

शिवेंद्र प्रताप सिंह
जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर
Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..