रविवार, 12 अगस्त 2018

असोथर के मजरे विधातीपुर में एक सप्ताह में आधा दर्जन लोगों की वायरल फीवर की चपेट में आने से मौत , दर्जनों बीमार


गांव के मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी

असोथर के मजरे विधातीपुर में एक सप्ताह में आधा दर्जन लोगों की वायरल फीवर की चपेट में आने से मौत , दर्जनों बीमार


फतेहपुर - असोथर के मजरे विधातीपुर गांव में फैली गंदगी से संक्रमित बीमारी से स्वास्थ्य विभाग अभी बेखबर हैं, गांव में प्रति वर्ष वायरल फीवर की चपेट में आने दर्जनों लोग असमय काल के गाल में समा रहें हैं ।


गांव के चारों ओर भारी जलभराव व गंदगी के चलते हर वर्ष फैलती गांव में संक्रमित बीमारियां ,
अन्य वर्षों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अति संवेदनशील था विधातीपुर गांव , 
हर वर्ष सीएमओ फतेहपुर द्वारा कैम्प लगा कर दवाओं का होता था , वितरण ।

अबकी बार चैन की नींद सो रहा , स्वास्थ्य विभाग
लालू उम्र 10 वर्ष पुत्र शिवप्रताप पासवान 
मटरू पासवान उम्र 65 वर्ष 
जुग्गन रैदास उम्र 45 वर्ष 
पुष्पा उम्र 10 वर्ष पुत्री प्रकाश पासवान 
गुड़िया उम्र 5 वर्ष पुत्री अनिल पाल
व एक अन्य की बीते एक सप्ताह के अंदर वायरल फीवर की चपेट में आने से मौत हो गई ...

व गांव के ही रामराज पासवान उम्र 45 पुत्र लम्बरी ,
बेटू उम्र 10 वर्ष पुत्र सुरेश पासवान व छत्रपाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बिरजा ,  विजय दर्जी 60 वर्ष , बिंदावती 70 वर्ष मां सुन्दरलाल , रमन 12 वर्ष पुत्र स्वं०् रामनारायण पासवान , श्यामा (जमुराईन) 70 वर्ष पत्नी भोला ( जमूरे) आदि की तबियत खराब  ...

वही जब इस मामले पर असोथर पीएचसी प्रभारी चिकित्सक उपेंद्र कुमार से वार्तालाप की गई , तो उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में टीम नही भेजी गई हैं ।
जल्द ही वायरल फीवर से ग्रसित लोगों का टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा ।

      ● विधातीपुर में वायरल फीवर से ग्रसित व्यक्ति ●


                          श्यामा (जमुराईन)
                                रामराज
                                  छत्रपाल
                                  रमन
                             विजय दर्जी

                               बिंदावती
                              बेटू भईया

Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..