शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

होली के मद्देनजर असोथर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न





✍ गौरव सिंह गौतम 

शांति व्यवस्था भंग करने वालो की जगह जेल में होगी-                                                    थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या


फतेहपुर / असोथर - स्थानीय थाना परिसर में आज होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने की । 
जिसमे होली पर जलने वाली होलिका के संबंध में बैठक में भाग लेने आये ग्राम प्रधानों से विस्तृत जानकारी ली गयी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असोथर रामकिंकर अवस्थी ने कहा कि 1 मार्च को ही सभी जगहों पर होलिका जलाई जायेगी और 2 मार्च को सुबह में रंगो से तथा शाम में गुलाल से होली  खेली जाएगी।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने लोगों से होली के त्योहार को शांति के साथ मनाने की अपील की और कहा कि अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों की जगह जेल में होगी।
होली पर डीजे नही बजेगा , क्योंकि डीजे बजाकर कुछ व्यक्ति शान्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं ,
अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था बिगाड़ता है तो आप तुरंत 9454403333 पर तुरंत सुचना दे त्वरित कार्यवाही की जायेगी। 
इस दौरान प्रवीण सिंह ,शिवबदन सिंह , फूलचंद्र वर्मा, अजयी सिंह , रामचंद्र केशरवानी , प्रमोद कचेर , दिनेश कुमार,जमुना प्रसाद,प्रेमचन्द यादव,बलराम,मिथलेश आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।

Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..