✍गौरव सिंह गौतम (सह - संपादक एन.डी. - न्यूज़)
श्रीलंका और रामायण लेकर एक ताजा रिसर्च आई है जिसमें करीब 50 ऐसे स्थानों को खोज निकाले का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण से है। इसी शोध में दावा किया गया है कि एक पहाड़ी में बनी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित है।
लेकिन रावण के शव का क्या हुआ था यह अब रहस्य बन गया है। बाल्मीक रामायण में तो कहा गया है कि रावण की मौत के बाद विभाषण लंका का राजा बना और फिर राजा बनने के बाद अपने सभी परिजनों का अंतिम संस्कार आदि कराया था। लेकिन अब जो रिसर्च आई है वह कुछ अलग है।
रिसर्च में कहा गया है कि श्रीलंका में रैगला के जंगलो में एक चट्टान नुमा पहाड़ी है। इस पहाड़ी में एक गुफा है और गुफा में रावण का शव आज भी सुरक्षित रखा है। यह शोध श्रीलंका के रामायण रिसर्च सेंटर और पर्यटन विभाग ने मिलकर ऐसी शोध की है।
शोध में दावा किया गया है कि इसी गुफा में जाकर रावण तपस्या किया करता था।
दावा है कि रैगला पहाड़ी मे आठ हजार फुट की ऊंचाई पर यह गुफा बनी है जहां रावण का शव रखा गया है।
मुझे से जुड़े ट्विटर पर भी http://www.twitter.com/gauravsinghgau3 पर
0 टिप्पणियाँ:
Thanks for Visiting our News website..