शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

" पहली बार जिले में भारी पड़ रहा सपा कांग्रेस गठबंधन " सपा भाजपा की सीधी लड़ाई पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में तीन ‘विधानसभा क्षेत्रों’ में दूसरे नम्बर पर रही थी बसपा…


" पहली बार जिले में भारी पड़ रहा सपा कांग्रेस गठबंधन "
सपा भाजपा की सीधी लड़ाई
पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में तीन ‘विधानसभा क्षेत्रों’ में दूसरे नम्बर पर रही थी बसपा…

एन.डी. न्यूज़/दैनिक निष्पक्षधारा -
फतेहपुर ✍गौरव सिंह #9936846600

जिले की छः विधान सभा सीटों के लिए चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। 17वीं विधान सभा चुनाव के लिए सपा व बसपा के घोषित प्रत्याशी जहां क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे उनको हटाकर कर हाईकमान ने टिकट के दावेदारों को बदला है ।
सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं , पर भाजपा व सपा , बसपा में टिकट न मिलने की वजह से नेताओ की अंदरूनी कलह अभी भी समाप्त होने का नाम नही ले रही है , और नतीजा यह है कि माननीय नेता जी जो पहले पार्टी की निष्ठा सेवा का दम्भ भरते नारे लगाते नही थकते थे वही वही आज पार्टी के खिलाफ बागी दिख रहे है और और अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों से निर्दलीय प्रत्याशी , व अन्य राजनीतिक दलों के साथ जुड़कर प्रत्याशी के रूप में मैदान में है ।
जो की चुनावी समीकरण को बना व बिगाड़ रहे हैं
बताते चले की जनपद फतेहपुर में 1977 व 1989 को छोड़कर अधिकांश चुनावों में कांग्रेस का ही परचम फहराता रहा।
वर्ष 1989 के बाद जिले में कांग्रेस उम्मीदवारों की स्थिति बद से बदतर चली आ रही है।

जिले की छः विधान सभाओं में 238 जहानाबाद, 239 बिन्दकी, 240 सदर, 241 अयाह-शाह, 242 हुसैनगंज व 243 खागा (सु0) शामिल है। पिछले चुनाव में हुसैनगंज व अयाह-शाह विधानसभा अस्तित्व में आयी है। इससे पहले हुसैनगंज सदर विधानसभा में आता था। जबकि अयाह-शाह पहले हस्वा विधानसभा के नाम से जानी जाती थी। पिछले चुनाव में किशुनपुर (सु0) का नाम ही हटा दिया गया। अब इस विधानसभा के स्थान पर खागा (सु0) बना दी गयी है। वर्ष 2012 में बसपा के 03 विधायक अयाह-शाह से अयोध्या प्रसाद पाल, बिन्दकी से सुखदेव प्रसाद वर्मा तथा हुसैनगंज से मो. आसिफ चुनाव जीते थे। इनमें अयोध्या प्रसाद पाल अब सपा से अयाह-शाह से प्रत्याशी हैं। जबकि सपा के जहानाबाद से मदन गोपाल वर्मा व सदर से कासिम हसन चुनाव जीते थे।

खागा (सु0) से कृष्णा पासवान ने कमल खिलाया था। सदर विधानसभा के विधायक कासिम हसन का दिसम्बर 2013 में निधन हो गया था। उनके निधन से रिक्त सीट पर वर्ष 2014 के लोकसभा के साथ हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के विक्रम सिंह ने सीट पर कब्जा कर लिया था।

2012 के चुनाव में विधानसभावार दलीय प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण

238- जहानाबाद

सपा से मदन गोपाल वर्मा को 78920 वोट, बसपा से समीर त्रिवेदी को 42709, कांग्रेस से वंदना राकेश शुक्ला को 11746, भाजपा से मनोज कुमार शुक्ला को 4271, लोकमंच से आदित्य पाण्डेय को 28591 वोट मिले थे।
इस विधान सभा में बसपा दूसरे व लोकमंच के आदित्य पाण्डेय तीसरे स्थान पर थे जबकि भाजपा पांचवे स्थान पर रही।

239- बिन्दकी

बसपा से सुखदेव प्रसाद वर्मा को 49090, भाजपा से राजेन्द्र सिंह पटेल को 41128, सपा से महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा को 34161, कांग्रेस से हाजी रफी अहमद को 29874 वोट मिले थे।
इस विधान सभा में भाजपा दूसरे व सपा तीसरे नम्बर पर थी।

240- सदर विधानसभा

सपा से कासिम हसन को 49830, बसपा से जितेन्द्र कुमार लोधी को 46044, भाजपा से राधेश्याम गुप्त को 44254, कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह लोधी को 30158 वोट मिले थे।
इसके बाद सदर के मौजूदा
सपा विधायक सैय्यद कासिम हसन की मौत के बाद हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने 71264 वोट पाकर सपा से सीट छीन ली। सपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर नहीं टिक सके थे। बसपा प्रत्याशी जितेंद्र लोधी ने 58609 वोट पाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। सपा प्रत्याशी को 50308 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। और कांग्रेस प्रत्यासी हालत बहुत ही दयनीय रही थी । उन्हें सिर्फ 11315 वोट मिले। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में तीस हजार वोट मिले थे।
इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को जमानत से भी हाथ धोना पड़ा था ।
इस विधान सभा में बसपा दूसरे व सपा तीसरे स्थान पर रही थी ।

241- अयाह-शाह

बसपा से अयोध्या प्रसाद पाल को 49339, सपा से आनन्द प्रकाश लोधी को 38242, उकांग्रेस से सुरेन्द्र सिंह गौतम को 31904 भाजपा से हीरालाल निषाद को 16279 वोट मिले थे।
इस विधान सभा में सपा दूसरे व कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।

242 - हुसैनगंज

बसपा से मो. आसिफ को 44757, कांग्रेस से ऊषा मौर्या को 41906, भाजपा से रणवेन्द्र प्रताप सिंह को 38644, सपा से राफेराना को 31559 वोट मिले थे।
इस विधान सभा में कांग्रेस दूसरे व भाजपा तीसरे स्थान पर रही।

243- खागा (सुरक्षित)

भाजपा से कृष्णा पासवान को 59234, बसपा से मुरलीधर गौतम को 40312, अपना दल से ओम प्रकाश गिहार को 25397, सपा से सजीवन निर्मल को 20875, कांग्रेस से आलोक कैथल को 8269 वोट मिले थे ।
इस विधान सभा में बसपा दूसरे व अपना दल तीसरे स्थान पर रहीं थी ।

नोट - लेखक गौरव सिंह के द्वारा लिखी गयी खबर में
मौजूदा पूर्व चुनाव के आंकड़े सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ो पर आधारित हैं ।
व यह खबर किसी भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार का समर्थन नहीं करती है ।

Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..