शनिवार, 30 दिसंबर 2017

UP के फतेहपुर में गैंगरेप में नाकाम होने पर दबंगों ने फोड़ी महिला की आंख, कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला


महिला की एक आंख फूट गई है। उसे कानपुर रैफर किया गया है।
aatmgaurravnewscom | Dec 30, 2017, 18:53 IST

फतेहपुर.   यहां के औंग थाना इलाके के कौड़ियां गांव में दो दबंगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक आंख फोड़ दी। आरोपी फरार हैं। महिला को कानपुर रैफर किया गया है। 

 

बहन के घर आई थी महिला

- बिंदकी सर्कल ऑफिसर अभिषेक तिवारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। विक्टिम यहां अपनी बहन के यहां आई थी। वह सुबह शौच के लिए गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले पिंटू गुप्ता और उसके साथी ने उसे गैंगरेप के इरादे से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हाथापाई में महिला की आंख फूट गई।
घने कोहरे का फायदा उठाना चाहते थे आरोपी
- विक्टिम के भाई के मुताबिक, उनकी बहन शादीशुदा है। बड़ी बहन की तबियत खराब थी, इसलिए वह उनकी मदद के लिए ससुराल से कौड़िया गांव आई थी। सुबह गांव में काफी कोहरा था। शायद आरोपी इसका फायदा उठाना चाहते थे, लेकिन वे नाकाम रहे।
Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..