गुरुवार, 31 अगस्त 2017

62 वर्ष के बुजुर्ग ने जीता 18 वर्षीय लड़की का दिल और कर...




आपने बहुत सी प्रेम कहानियां पढ़ी या सुनी ही होगी, पर आज हम आपको जिस घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं उसको पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसको जानकर आप सचमुच हैरान रह जाएंगे।

आपने सुना ही होगा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह कहीं भी और कभी भी हो जाता है। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहें हैं, वह भी इस कहावत को सही साबित करती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

यह घटना सामने आई है इंडोनेशिया से। यहां के निवासी “सुलेमान दाएंग नगम्पा” एक 62 वर्षीय व्यक्ति हैं और अब उन्होंने अपने से 44 वर्ष छोटी “डायना डाएंग नगनियांग” नामक लड़की से शादी की हैं।

इन दोनों की लव स्टोरी वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको हम बता दें कि 62 वर्षीय सुलेमान के 5 लड़के तथा 9 पौते हैं।

कुछ समय पहले सुलेमान की पत्नी की मौत हो गई थी, तब से वह अकेले रह गए थे। इसके बाद में अचानक उनकी मुलाकात डायना नामक लड़की से हुई और दोनों प्रेम के बंधन में बंध गए।

बीती 16 जुलाई को दोनों ने आपस में शादी कर ली। लोगों का कहना है कि लड़की के पिता असल में लोहे की वस्तुओं का व्यापार करते हैं और सुलेमान अक्सर लड़की के घर से लोहे की चीजें जैसे चाकू आदि खरीदने के लिए जाया करते थे।

उस दौरान ही डायना और सुलेमान की मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक वर्ष के बाद सुलेमान ने डायना को प्रपोज किया, तो डायना ने हां कह दिया।

इस शादी में उम्र का गैप सामाजिक विरोध का कारण तो बना पर बाद में सभी मान गए और डायना तथा सुलेमान का विवाह हो गया। डायना का कहना है कि उनको सुलेमान की पर्सनेलिटी बहुत पसंद हैं और हम लोगों का जीवन काफी अच्छा गुजरेगा।
Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ:

Thanks for Visiting our News website..